शाहजहांपुर। उपभोक्ताओं के मकानों से उतारे गए बिजली मीटरों को लैब में जमा करने के बजाय जलालाबाद के जेएमटी (जूनियर मीटर टेस्टर) ने अपने घर में रख लिए। अधिकारियों के निरीक्षण में जानकारी मिलने पर अधिशासी अभियंता को जांच दी गई। एक्सईएन ने संबंधित को चेतावनी देते हुए मीटरों की जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
सोमवार को एसई जलालाबाद की मीटर लैब का निरीक्षण करने गए। वहां जेएमटी के खड़ा मिलने पर कारण पूछा। उसने बताया कि वह मीटर लेने आए हैं। जानकारी में आया जेएमटी योगेश शर्मा के घर में उतारे हुए 15 मीटर रखे हुए हैं। मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर एक्सईएन मीटर को जांच करने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता सुभाष कुमार ने जेएमटी के घर में जाकर जांच की। बताया कि मीटर विभाग की लैब में निर्माण कार्य चलने के कारण मीटर को घर ले गया था। पूछताछ में उसने बताया कि एई मीटर के आने पर वह जांच के लिए लेकर जाते हैं। संबंधित को मंगलवार को मीटरों की जांच के लिए निर्देशित किया गया है।