पुवायां (शाहजहांपुर)। शाहजहांपुर के जीएफ कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. शिवप्रताप सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। तहरीर की प्रति जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को भी भेजी गई है।
तहरीर में शिवप्रताप सिंह ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पूर्व भगवान परशुराम के बारे में एक पोस्ट फेसबुक पर डाली थी। इस पोस्ट में उन्होंने विद्वानों से कुछ जानकारी लेनी चाही थी। किसी ने भी पोस्ट पर सही तर्क नहीं रखे और कई लोगों ने पोस्ट को समझे बिना उनको और उनके परिवारवालों को गाली गलौज, अभद्र कमेंट लिखे। उक्त कमेंट लिखे जाने से समाज में उनकी प्रतिष्ठा धूमिल हुई और उनके साथ ही उनके जानने वालों को भी गहरा धक्का लगा। प्रोफेसर ने खुटार थाने में उनके खिलाफ दर्ज की गई रिपोर्ट निरस्त कराने और अपमानजनक कमेंट लिखने वालों पर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।