फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों की टीम ने किया स्टेडियम की जगह का मुआयना

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

पुवायां (शाहजहांपुर)।
खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है। पुवायां के गांव घनश्यामपुर खुर्द में जल्द ही मिनी स्टेडियम का निर्माण शुरू हो जाएगा। इसका गांवों की खेल प्रतिभाओं को लाभ मिलेगा।
पुवायां तहसील क्षेत्र में एक भी स्टेडियम नहीं है। खिलाड़ी ग्राम पंचायत की खाली पड़ी जमीन का प्रयोग खेल के लिए करते हैं। कुछ कॉलेज, स्कूलों में मैदान हैं, लेकिन वे आम खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध नहीं हैं। कुछ वर्ष पूर्व गांवों में मिनी स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव पास किया गया था। गांव घनश्यामपुर खुर्द का इसके लिए चयन हुआ था। प्रधान ने ग्राम पंचायत की 7.29 एकड़ जमीन स्टेडियम के लिए देने का प्रस्ताव पास करा दिया था। विभिन्न स्तरों पर मंजूरी के बाद जल्द ही स्टेडियम का निर्माण शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार शाम निर्माण निगम बरेली के सहायक अभियंता प्रयाग सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी सतेंद्र कुमार, खेल प्रशिक्षक परगाई लाल ने जमीन का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि सौ गुणे 120 मीटर में बनने वाले स्टेडियम में चार-चार सौ मीटर के दो आउटडोर ट्रैक बनाए जाएंगे। स्टेडियम निर्माण के लिए धनराशि आवंटन को पत्राचार किया गया है। राशि आवंटित होते ही काम शुरू करा दिया जाएगा। निरीक्षण के समय प्रधान शमसुल हसन खां भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें