शाहजहांपुर। शहरी क्षेत्र में निवास करने वाले 1443 बेघर गरीब परिवारों को घर बनाने का सपना रविवार से आकार लेने लगा। टाउनहॉल के शहीद द्वार मैदान पर रविवार को नगरपालिका परिषद की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेश के नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत डूडा से चयनित लाभार्थियों को आवास के स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किए। इसी मौके पर कैबिनेट मंत्री ने स्ट्रीट वेंडर को प्रमाण पत्र के साथ आधुनिक हाथ ठेला वितरित किए और विकास से जुड़ीं 35.07 करोड़ रुपये की 80 परियोजनाओं का शिलान्यास कर जिले के चहुंमुखी विकास को अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
स बनाए जाने का उल्लेख करते हुए प्रमुख सचिव ने कहा कि अगले एक वर्ष में शहरी क्षेत्र के प्रत्येक घर में पेयजल के लिए पानी के कनेक्शन दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि समुचित सफाई न हो तो विकास की सारी बातें बेमानी हो जाती हैं। इसीलिए शहरों में शौचालय बनवाने के लिए गरीब परिवारों को 20-20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।