फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं क्रय केंद्र न खुलने पर आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर (शाहजहांपुर)। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की मंगलवार को हुई बैठक हुई। सरकारी गेहूं क्रय केंद्र शुरू न होने और खेतों में गन्ना खड़ा होने के बावजूद चीनी मिल से पर्चियां न मिलने पर नाराजगी जताते हुए कार्यकर्ताओं ने आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

यूनियन के तहसील अध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह ने कहा कि गेहूं का कटान शुरू हो चुका है। किसान मंडी में गेहूं बेचने के लिए ला रहे हैं। प्रशासन द्वारा अब तक किसी भी गेहूं खरीद केंद्र को सुचारु रूप से चालू नहीं किया है। मजबूर होकर किसानों को अपना गेहूं मंडी में औने पौने दामों पर बेचना पड़ रहा है। जबकि एक अप्रैल से सरकारी गेहूं खरीद केंद्र शुरू हो जाना चाहिए थे। आरोप लगाया कि प्रशासनिक उदासीनता के चलते अब तक सेंटर चालू नहीं हो सके हैं।
जिला उपाध्यक्ष रामकृष्ण प्रजापति ने कहा कि गन्ना किसान पर्चियां न मिल पाने के कारण परेशान हैं। खेतों में अभी भी इतना गन्ना खड़ा है कि कई महीने तक चीनी मिल चल सकती है। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या का हल निकालने की मांग की हैं। इस दौरान सभी पदाधिकारियों को अपनी कमेटियों का गठन करने का निर्देश भी दिया गया। बैठक में गेंदन लाल वर्मा, पुनीत राजपूत, गणेश सिंह ,साधु सिंह, आनंद प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें