फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर तरह के आंदोलन में रहें अनुशासित: ढकाल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की शाहजहांपुर-पीलीभीत की संयुक्त बैठक एनटीआई सभागार में हुई, जिसमें केंद्रीय प्रवासी राष्ट्रीय संगठन सचिव नारायण प्रसाद ढकाल ने परिषद की गतिविधियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

इस अवसर पर ढकाल ने कहा कि कैंपस वर्किंग में कार्यकर्ता अपना चेहरा तलाशें और उसी को अध्यक्षीय दायित्व मिलना हितकर होगा। उन्होंने कहा कि आंदोलन चाहें रचनात्मक हों या फिर किसी और प्रकार के, सभी में अनुशासन दिखाई देना चाहिए। अनुशासन परिषद की पहचान है। यही पहचान हमें अन्य संगठनों से अलग स्थान दिलाती है। संगठन के कार्यों का आधार ही हमारी कार्य पद्धति है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह राष्ट्र निर्माण की दिशा में जुटे रहें। राष्ट्र की जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर ही है।
इस अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री जयकरन ने आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। साथ ही 100 कॉलेजों में कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश दिए। बैठक में उपाध्यक्ष मचकेंद्र सिंह, विभाग संगठन मंत्री नीटू शर्मा, आदेश चौहान, जिला संयोजक शिवम गुप्ता, छात्रा जिला प्रमुख प्रिया गुप्ता आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर वंदना गंगवार, पायल गुप्ता, अपूर्वा सक्सेना, रंजीत सिंह, अरिमर्दन सिंह, संजीव भदौरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें