फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं, चावल ले जा रही पिकअप को पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं, चावल ले जा रही पिकअप को पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन

बंडा (शाहजहांपुर)। एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने कोटे का गेहूं, चावल ले जा रही एक पिकअप को पकड़ कर थाने में खड़ा करा लिया। अधिकारियों को मामले की सूचना दे दी गई है।
रविवार दोपहर किसी ने एसडीएम को सूचना दी कि एक पिकअप में कोटे का गेहूं और चावल बिक्री के लिए ले जाया जा रहा है। शिकायत करने वाले ने मामले की जांच कराए जाने और वाहन को पकड़वाए जाने की मांग की। एसडीएम सत्यप्रिय सिंह ने बंडा पुलिस को निर्देश दिए कि वाहन को पकड़कर थाने लाकर जांच की जाए। इसके बाद पुलिस ने पिकअप को पकड़ लिया और उसे थाना परिसर में खड़ा करा दिया। वाहन में गेहूं, चावल की 36 बोरियां लदी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव हंसापुर के कोटेदार हरिपाल सिंह ने बताया वह पिकअप में राशन लेकर वितरण के लिए गांव ले जा रहा था, किसी ने झूठी सूचना देकर वाहन को पकड़वा दिया है। जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी। थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि एसडीएम के निर्देश पर वाहन को पकड़ा गया है। पूर्ति निरीक्षक मामले की जांच करेंगे, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें