फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएस होगा सहकारी बैंक, किसानों को देगा रूपे कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला सहकारी बैंक पूर्णतया कंप्यूटरीकृत होने के साथ सीबीएस भी किया जाएगा। इसके साथ ही बैंक ने सदस्य कृषकों को रूपे कार्ड और किसान क्रेडिट कार्ड जारी करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। बृहस्पतिवार को गांधी भवन में आयोजित बैंक के 80 वें वार्षिक सम्मेलन में कई अन्य लक्ष्य भी निर्धारित किए गए। मुख्य अतिथि नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने किसानों के लिए बेहतर बैंकिंग सुविधाओं पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने सहकारिता की मजबूती पर जोर दिया।
विज्ञापन

वार्षिक सम्मेलन में बैंक सचिव/मुख्य कार्यपालक अधिकारी सच्चिदानंद द्विवेदी ने बताया कि जिले में बैंक की कुल 22 शाखाएं हैं। बैंक प्रति वर्ष लाभ अर्जित कर रहा है। वर्ष 2015-16 के तुलना में वर्ष 2017-18 में 5154.68 लाख के सापेक्ष वृद्धि हुई है। अगले वर्ष के लिए 5684.58 लाख का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिले की सभी शाखाओं को 2019-20 तक सीबीएस कर सदस्य किसानों को रूपे और किसान क्रेडिट कार्ड जारी करने की योजना है। उन्होंने बताया कि नई शाखाएं खोलने, सभी 115 समितियों को सीबीएस प्लेटफॉर्म पर लाने, चीनी मिलों को ऋण देने, तहसील स्तर पर शाखाओं में एटीएम स्थापित करने समेत कई अन्य योजनाओं पर भी काम होना है। नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने और बेहतर बैंकिंग सेवाएं मुहैया कराने पर जोर दिया। स्वामी चिन्मयानंद ने कहा कि सहकारिता के जरिए ही किसानों की आर्थिक स्थिति को और बेहतर बनाया जा सकता है। अध्यक्षता कर रहे डीसीबी चेयरमैन डीपीएस राठौर ने कहा कि बैंक किसानों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयास कर रहा है। मुख्य कार्यपालक ने एजेंडा प्रस्तुत किया। इसका सभी ने अनुमोदन किया।
इस मौके पर डीएम अमृत त्रिपाठी, एसपी डॉ. एस चन्नप्पा, विधायक मानवेंद्र सिंह, वीर विक्रम सिंह प्रिंस, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश मिश्रा, सिंचाई बंधु उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह, अरुण सागर, मुकेश राठौर, रजनीश दीक्षित, निरूणा दीक्षित, क्षमा वर्मा आदि रहे। संचालन सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता डॉ. पीके शुक्ला, बैंक डायरेंक्टर अंशुल चौहान ने किया। डीसीबी उपाध्यक्ष अजय प्रजापति ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें