फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवारें गिरने से एक की मौत, आठ चोटिल

Fri, 03 Aug 2018 12:09 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार हो रही बरसात से जहां किसानों के चेहरे खिले हैं, वहीं कुछ लोगों की जान पर भी बन आई है। बृहस्पतिवार सुबह कई स्थानों पर जर्जर दीवारें अचानक गिर गईं। इन हादसों में एक वृद्ध की मौत हो गई जबकि दंपति समेत आठ लोग चोटिल हो गए। तीन वर्ष का मासूम बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

जैतीपुर क्षेत्र के गांव कीरतपुर निवासी 66 वर्षीय महेशपाल बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे घर के अंदर बंधे जानवरों को खोलकर बाहर कर रहे थे, तभी अचानक मकान की कच्ची मिट्टी की दीवार गिर गई। उसके मलबे में वह दब गया। दीवार गिरने की आवाज सुनकर परिवार के लोग व आसपास मकान के लोग उन्हें बचाने दौड़ पड़े। मलबा हटाकर जब तक उन्हें निकाला गया, तब तक उनकी सांसे थम गईं थीं। वहीं कांट क्षेत्र के गांव अरुआखानपुर में सुबह मकान की दीवार गिरने से उसके मलबे में दबकर 55 वर्षीय रनवीर और उनकी पत्नी 50 वर्षीय रजनी चोटिल हो गईं। इसी तरह से दीवार गिरने से कांट के गांव इमलिया निवासी गिरंद की 50 वर्षीय पत्नी संतोषी देवी,रोजा के गांव चरकुई निवासी मनीराम की 50 वर्षीय पत्नी छबीली देवी, रामचंद्र मिशन क्षेत्र के सरायकाइयां निवासी संजय मिश्रा की पत्नी 40 वर्षीय अनीता मिश्रा, कारीमकुआपुर निवासी कमलेश कुमार की 25 वर्षीय पत्नी मीना देवी, मिर्जापुर क्षेत्र के गांव नौसारा हर्षीपुर निवासी 45 वर्षीय रविंद्र उर्फ जंडैल, सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव नागरपाल निवासी महेंद्र की पत्नी 29 वर्षीय रामादेवी, जैतीपुर क्षेत्र के गांव गौआपुर निवासी राजीव की पत्नी 30 वर्षीय राधा देवी मायके कलुआबोझ में दीवार गिरने से चोटिल हो गईं। उनका तीन वर्ष का बेटा राहुल बाल-बाल बच गया।

एसडीएम ने किया मौका मुआयना
जैतीपुर। गांव कीरतपुर में वृद्ध महेश की दीवार में दबकर मौत हो जाने की सूचना पर एसडीएम तिलहर मोईन-उल-इस्लाम, सीओ मंगल सिंह रावत, लेखपाल जयंत शर्मा व कमलेश मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना किया। पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाए जाने का आश्वासन दिया है। महेशपाल पांच बेटियां और एक बेटा अवधेश है। बेटियां की शादी नही हुई है। पत्नी संगीता का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटियों का विवाह भगवान के ही भरोसे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें