फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूलनशाह मियां के उर्स में उमड़े अकीदतमंद

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 09 में
विज्ञापन


बूलनशाह मियां के उर्स में उमड़े अकीदतमंद
मेले में जमकर हुई खरीददारी

अमर उजाला ब्यूरो
लोधीपुर में हजरत बूलनशाह मियां का 306वां उर्स मंगलवार से शुरू हो गया। पहले दिन सज्जादानशीन हाजी मोहम्मद सईद और हाजी अब्दुल रहमान ने बूलनशाह की मजार पर चादरपोशी की।
उर्स में शामिल होने के लिए दूर-दूर से अकीदतमंद आए हुए हैं। वहीं, सुदूरवर्ती क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में हिंदू-मुस्लिम महिलाएं और पुरुष मजार पर पहुंचे और उन्होंने मजार पर मत्था टेककर मनौती मांगी। मजार के आसपास लगे मेले में उमड़ी भीड़ ने खूब खरीददारी की। भीड़ के कारण यातायात भी काफी प्रभावित रहा। हालांकि पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। इसी क्रम में अब्दुल तारिक, मो. नईम, सादिक अली, ताजुद्दीन, शाकिर अली आदि ने फातिहा में शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईशा की नमाज के बाद महफिले मीलाद का कार्यक्रम हुआ, जिसमें फिदा हुसैन, बब्बन आदि ने मीलाद पढ़ी। इस अवसर पर बरेली के मौलाना कारी यासीन मियां ने तकरीर कर नेकी के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया। मेले में खानपान के स्टाल के साथ झूलों की भी व्यवस्था की गई है। वहीं, मजार के आसपास खूब सजावट भी की गई है। बुधवार अपराह्न दो बजे महफिले समां और गागर चढ़ाने का कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें