एनएसएस छात्र-छात्राओं ने किया रक्तदान
जीएफ कॉलेज में लायंस क्लब पर्ल ने लगाया ब्लड डोनेशन कैंप
सात दिवसीय शिविर के दौरान स्वयंसेवियों ने मतदाताओं को किया जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों (एनएसएस) के सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवियों ने अपने क्षेत्र में मतदाताओं को जागरूक किया।
छात्र इकाई शिविर में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मोहम्मद तारिक के मार्गदर्शन में छात्रों ने मऊ खालसा में रैली निकालकर क्षेत्रवासियों को मतदाता पहचान पत्र की अहमियत समझाते हुए सभी पहचान पत्र बनवाने के लिए प्रेरित किया। इसी तरह मोहल्ला हाथीथान में चल रहे छात्रा इकाई के शिविर में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शबाना साजिद ने अपने क्षेत्र में रैली निकालकर लोगों को मतदाता सूची में नाम बढ़वाने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद दोनों इकाइयों के स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय में लायंस क्लब पर्ल की ओर से लगाए गए शिविर में ब्लड डोनेट किया।
रक्तदान शिविर में प्राचार्य प्रोफेसर अकील अहमद, डॉॅ. बावा सिंह आदि ने ब्लड डोनेशन के फायदे समझाते हुए छात्र-छात्राओं को जागरुक किया। इस अवसर पर डॉ. जमील अहमद, डॉ. फैयाज अहमद, लायंस क्लब के पूर्व डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन संजय चोपड़ा, रोमी आनंद, आनंद कुमरा, भारत गुप्ता, राजीव खन्ना, जगजीत माटा आदि का योगदान रहा।