फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश यात्रा के साथ श्री रूद्र महायज्ञ का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मकसूदापुर/ बंडा (शाहजहांपुर)। गांव उदयपुर खखरा स्थित शिव मंदिर पर सोमवार को कलश यात्रा के साथ श्री रुद्र महायज्ञ और संगीतमयी भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। सोमवार सुबह शिव मंदिर पर तमाम श्रद्धालु एकत्र हुए और यहां से वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। तमाम महिलाएं कलश लेकर गोमती नदी के सुनासिर नाथ घाट पहुंची और यहां पूजा अर्चना के बाद जल लेेकर वापस मंदिर परिसर पहुंची। मंगलवार को वेदी पूजन और अग्नि प्रवेश का कार्यक्रम होगा। 26 नवंबर को गौरी पूजन, पूर्णाहुति और भंडारे के साथ यज्ञ का समापन होगा। यज्ञ के दौरान राजाना बाल व्यास आचार्य विपिन शास्त्री भागवत कथा सुनाएंगे।
विज्ञापन

कलश यात्रा में रामसागर अवस्थी, बागीश मिश्र, संजय मिश्र, अर्जुन वर्मा, राकेश शर्मा, विनोद मिश्र, रामकृष्ण, गोपाल, विमलेश, मोहित, करुणा शंकर मिश्र आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें