फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शत-प्रतिशत पूरा करके टीकाकरण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कलक्ट्रेट सभागार में मिशन इंद्र धनुष अभियान की बैठक हुई का अध्यक्षता करते हुए डीएम नरेंद्र कुमार सिंह ने अधीनस्थों को
विज्ञापन

शत-प्रतिशत टीकाकरण पूरा कराने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर डीएम ने सभी एमओआईसी को निर्देश दिए कि जो बच्चे टीकाकरण से वंचित रह गए हैं उनको शत-प्रतिशत टीकाकरण अवश्य कराएं। साथ ही बच्चाें के अभिभावकों को मिशन इंद्र धनुष के अंतर्गत टीकाकरण अभियान की पूरी जानकारी देते हुए बच्चों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने निर्देशित करते हुए एमओआईसी से कहा कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी श्रद्धा श्रीवास्तव, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी ज्योति शाक्य आदि से संपर्क कर व मोबाइल नंबर लेते हुए उनका सहयोग लेकर मिशन इंद्र धनुष अभियान को शत-प्रतिशत पूर्ण कराएं। उन्होंने कहा कि जिन अभिभावकों को टीकाकरण से संबंधित शक या आशंका हो उनकी शंकाओं का उचित समाधान किया जाए। डीएम ने सीएमओ डॉ. आरपी रावत को निर्देश दिए कि चिन्हित बच्चों को टीकाकरण किया जाना है। उन सभी बच्चों की सीएचसी व पीएचसी से सूची उपलब्ध कराएं। उन्होंने निर्देश दिए कि चिंहित समूहों, अभिभावक, परिवार के सदस्य, समुदाय, प्रमुख अन्य गण्यमान्य को विशेष टीकाकरण अभियान में उपलब्ध वैक्सीन और उनसे बचाव होने वाली बीमारियों के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराएं। बैठक में डिप्टी सीएमओ डॉक्टर लक्ष्मण प्रसाद भी मौजूद थे।







विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें