सेहरामऊ दक्षिणी (शाहजहांपुर)। मां ज्वाला जी से ज्योति लेने गए पशुपति नाथ त्रिवेदी, आशीष वर्मा, अवधेश राठौर, राजेंद्र कनौजिया, सुनील वर्मा, मुनेश कश्यप, विमलेश कश्यप, मुरारी शर्मा, मोहित सक्सेना, बड़काई कश्यप कंधई सक्सेना आदि श्रद्धालुओं का जत्था ज्योति लेकर शुक्रवार को लौट आया। ज्योति सहित जत्थे का गांव वालों ने कस्बा बार्डर पर ढोल नगाड़ों एवं अबीर गुलाल उड़ाते हुए स्वागत किया। अखंड ज्योति को काफिले के साथ देवी मां जालिपा देवी मंदिर पर जाने के बाद कस्बा तिराहा स्थित देवी मां कालिका मंदिर में श्रद्धालु के दर्शनार्थ रखा गया है। 14 नवंबर को देवी जागरण के बाद ज्योति का विसर्जन गर्रा नदी तट पर किया जाएगा।