फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक सेवाओं के संचालन में आड़े आई स्टाफ की कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डाक विभाग में विभिन्न संवर्गों के कई पद खाली होने से विभागीय सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। मुख्य डाकघर की बात करें तो यहां विभिन्न संवर्गों के 112 पद खाली हैं, लेकिन उनका काम सिर्फ 50 कर्मचारियों पर टिका है। यही नहीं, जिले के 33 शाखा डाकघरों में पद रिक्त होने से अक्सर विभिन्न काउंटर बंद रहते हैं। नतीजतन ग्राहकों को परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

विभाग के अधिकारिक सूत्रों का कहना हैैं कि स्टाफ की कमी से न सिर्फ पब्लिक डीलिंग प्रभावित हो रही है, बल्कि विभागीय कार्य भी बाधित हो रहे हैं। मसलन प्रधान डाकघर में विभिन्न पटलों पर ब्रांच प्रभारी का काम देखने के लिए सुपरवाइजर के छह पद सृजित हैं, लेकिन केवल दो सुपरवाइजर बारी-बारी विभिन्न पटलों पर बैठाकर काम चलाया जा रहा है। कई बार किसी काउंटर विशेष पर भीड़ बढ़ने पर सुपरवाइजर को दूसरे पटल का काम छोड़कर वहां जाना पड़ता है।
इसी तरह लिपिक संवर्ग के 44 स्वीकृत पदों के सापेक्ष केवल 20 क्लर्क कार्यरत हैं। उनमें भी ऐसे लिपिक गिने-चुने हैं, जिन्हें कंप्यूटर पर काम करना आता है। सर्वर या इंटरकनेक्टिंग सिस्टम में कोई गड़बड़ी होने पर कंप्यूटर संचालन से अनभिज्ञ कर्मचारी खाली बैठ जाते हैं। शहरी क्षेत्र और आसपास के इलाकों की डाक वितरण व्यवस्था के लिए 33 पोस्टमैन होने चाहिए, लेकिन 15 डाकियों से काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

000
ईडी स्टाफ के भरोसे चल रहे शाखा डाकघर
शहरी क्षेत्र के उप डाकघरों की तरह ग्रामीण क्षेत्र के शाखा डाकघरों की संचालन व्यवस्था पूरी तरह अतिरिक्त कर्मचारियों पर निर्भर है। ग्रामीण डाकघरों में पोस्टमास्टर के साथ डाक सेवकों की तैनाती होती है, लेकिन कई डाकघरों मेें पोस्टमास्टर के रिटायर होने के बाद केवल डाक वितरण का काम जैसे-तैसे किया जा रहा है क्योेंकि डाक सेवकों के लगभग 100 पद खाली हैं। ऑल इंडिया पोस्टल इंपलाइज यूनियन के मंडलीय मंत्री सुरेंद्र सिंह चौहान के अनुसार डाक विभाग के खातों पर जमा-निकासी रकम की पोस्टिंग में देरी होने से तमाम खाते बंद हो चुके हैं। डाक जीवन बीमा के न तो नए खाते खुल रहें हैं और न ही जन सामान्य को बिजली बिल जमा करने की सुविधा मिल रही है।
डाकघरों में जल्द होंगी नई नियुक्तियां
स्टाफ की कमी के साथ कुछ तकनीकी दिक्कतें भी विभाग के काम में बाधा डाल रही हैं। रिक्त पदों के बारे में उच्च अधिकारियों से लगातार पत्राचार किया जा रहा है। विभिन्न संवर्गों के 80 रिक्त पदों पर जल्द नियुक्तियां होने की उम्मीद है। उपलब्ध स्टाफ से सामान्य कामकाज जारी रखने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

-तोताराम, डाक अधीक्षक


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें