फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली में वकीलों की एसएसआई से तीखी नोकझोक

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। तहसील कार्यालय में एक लेखपाल के कथित अर्दली के ग्रामीण से काम के बदले रिश्वत मांगने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को बार संघ के अध्यक्ष श्यामबाबू की अगुवाई में वकीलों ने कोतवाली का घेराव कर जमकर हंगामा किया। उनकी मांग थी कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाए। इस दौरान बार संघ के अध्यक्ष और एसएसआई के बीच तीखी नोकझोंक हुई। मामला बिगड़ते देख एसएसआई ने एसडीएम को सूचना दी। कुछ ही देर में तहसीलदार इरफान उल्ला खां मौके पर पहुंचे और मामले को शांत करने का प्रयास किया लेकिन वकील अपनी मांग पर अड़े रहे। बाद में एसएसआई राकेश के यह बताने पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है, तब वकील शांत हुए।
विज्ञापन

मालूम हो कि तहसील में राजस्वकर्मियों के दफ्तर सहित अधिकांश पटलों पर बाहरी लोग सरकारी काम निपटाते देखे जा सकते है। मंगलवार को कस्बे के लेखपाल के अधीन काम करने वाले ऐसे ही एक कर्मचारी ग्रामीण से किसी काम के बदले रुपये ले रहा था। इस दौरान वहां पहुंचे वकीलों ने उसे पकड़ लिया और लेखपाल तथा उसके कथित अर्दली के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सीओ और एसडीएम से मिले। इस मामले में अधिवक्ता विपिन मैथिल की ओर से लेखपाल और उसके अर्दली के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई।
इस मामले में बुधवार दोपहर तक रिपोर्ट दर्ज न होने पर वकीलों ने कोतवाली का घेराव कर जमकर हंगामा काटा। एसएसआई ने वकीलों को समझाने की कोशिश की तो दोनों के बीच तीखी झड़प हो गई। हालात बिगड़ते देख एसएसआई की सूचना पर एसडीएम ने तहसीलदार को मौके पर भेजा। तहसीलदार ने वकीलों को जौसे-तैसे शांत किया। इस बीच एसआई ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है, तो वकील लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें