फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर मेडिकल कालेज हादसे की जांच सीबीआई से कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में मासूम बच्चों की मौत की घटना के विरोध में सेंट्रल बार एसोसिएशन के अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। इस दौरान राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंप कर घटना की सीबीआई जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि घटना के दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और मृतकों के परिजनों को 50-50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। वकीलों ने कहा कि दोबारा इस तरह की घटना न हो, इसके लिए ठोस प्रयास कर कड़े कदम उठाए जाएं। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष रामभरोसे लाल सुमन, महासचिव अजय वर्मा, उपाध्यक्ष अनिल कुमार सक्सेना, राकेश कुमार सक्सेना, प्रमोद कुमार यादव, संजय यादव, नीरज श्रीवास्तव, अनंत सिंह आदि लोग मौजूद रहे। वकीलों ने मासूमों की मौत और वकील जगदीश अवस्थी की पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें