फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चहारदीवारी वाले 120 माध्यमिक विद्यालयों में रोपे जाएंगे 14000 पौधे

Wed, 19 Jun 2024 02:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। माध्यमिक शिक्षा विभाग पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए आगे आ रहा है। इसके लिए चहारदीवारी वाले विद्यालयों में पौधरोपण कराया जाएगा। इसका लक्ष्य विद्यालयों को दे दिया गया है।
विज्ञापन

डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से जिले के 382 में 120 माध्यमिक विद्यालयों में 120 को पौधरोपण का लक्ष्य दिया गया है। इन विद्यालयों में कुल 14000 पौधे रोपे जाएंगे। पौधे सुरक्षित रहें, इसके लिए यह तय किया गया कि जिन विद्यालयों में चहारदीवारी है, वहीं पर पौधरोपण करवाया जाए।
तमाम जूनियर हाईस्कूल ऐसे हैं, जिनमें चहारदीवारी या पौधरोपण के लिए जगह ही नहीं है। इसलिए अधिकांश राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में पौधरोपण होगा। इसके साथ ही प्रत्येक माध्यमिक विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण के लिए समिति बनाई जाएगी, जोकि यह सुनिश्चित करेगी कि पौधों को नुकसान न हो। कक्षा से कुछ छात्र-छात्राएं पर्यावरण मित्र चुने जा सकते हैं। इसके साथ ही स्कूलों में वाटिका तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें