फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सूझबूझ से लेते काम तो पिटाई से बच जाते पुलिसकर्मी

Wed, 19 Jun 2024 02:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंधौली। थाना क्षेत्र के बिजलीखेड़ा में पुलिस टीम पर हमले के मामले में पुलिसकर्मियों ने भी सूझबूझ से काम नहीं लिया। महिलाओं के लाठी-डंडे लेकर घेर लेने के बावजूद बगैर महिला पुलिस बुलाए और फोर्स का इंतजार किए बिना आरोपी को पकड़ने के लिए घर में घुस गए। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी बुजुर्ग महिला को धक्का मारते दिख रहे हैं।
विज्ञापन

गांव बिजलीखेड़ा में दो पक्षों के मध्य नाली को लेकर रविवार को मारपीट हो गई थी। पुलिस ने एक पक्ष के हरिसरन की तहरीर पर शिवरतन आदि के खिलाफ मारपीट और धमकाने आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। सिंधौली थाने के उपनिरीक्षक गौरव कुमार ने बताया कि सोमवार को वह और सिपाही अभिषेक कुमार व पुष्पेंद्र ईद-उल-अजहा के चलते गश्त पर थे, तभी सिपाही अभिषेक के मोबाइल पर कॉल आई जिसमें गांव बिजलीखेड़ा के रहने वाले हरिसरन के भाई ने विरोधी शिवरत्न पक्ष द्वारा हमले की आशंका जताते हुए मदद मांगी।
पुलिस को देखते ही शिवरतन पक्ष के लोग हमलावर हो गए। हमलावर पुरुषों के साथ ही महिलाओं ने दरोगा और सिपाहियों को लाठी-डंडे से पीटने लगे। हमले में दरोगा गौरव के हाथ और कमर में चोटें आईं। उनकी नेमप्लेट तोड़ दी। सिपाही अभिषेक को लाठी-डंडे से काफी मारा और साथ में आए सिपाही योगेंद्र के शरीर में भी काफी चोटें आईं हैं। पुलिस ने शिवरतन, ओमकार, सुरेश, मनोज, रमेश, अनुज, गुलशन, आदेश कुमार, रानी देवी, अनीता, अर्चना, प्रेमकुमारी, सूरजा देवी, जुगन्ना, रुची, माधुरी, निर्मला, शिवानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि मनोज, रमेश, अनुज, अनीता, अर्चना, प्रेमकुमारी, सूरजा देवी, जुगन्ना, माधुरी, निर्मला, रुचि और रानी देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


फोर्स का नहीं किया इंतजार, बुजुर्ग महिला को मारा धक्का
महिलाओं द्वारा घेर लेने के बावजूद उन्होंने महिला पुलिस और थाने से अतिरिक्त फोर्स के आने का इंतजार नहीं किया। घटना के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं जिसमें डंडा लेकर खड़ी एक बुजुर्ग महिला को पुलिसकर्मी धक्का मारकर गिराता हुआ नजर आ रहा है। इसके अलावा गालीगलौज भी की जा रही है।

नाली का विवाद था, जिसमे पुलिस चार-पांच बार जा चुकी थी। पुलिस से अभद्रता की गई थी। महिलाओं को धक्का देने जैसी कोई बात नहीं है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पंकज पंत, सीओ पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें