फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 1.40 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा, शारदा में बाढ़ की आशंका से चिंतित रहे लोग

Sun, 06 Sep 2026 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। शारदा का जलस्तर शनिवार को भी बढ़ने से नदी उफनाने और बाढ़ की आशंका से हजारा और शास्त्री नगर के लोग चिंतित रहे। शनिवार को वनबसा बैराज से दोपहर 12 बजे 1.40 लाख क्यूसेक पानी रिलीज होने से पानी के शाम तक क्षेत्र में पहुंचने की उम्मीद पर लोग चिंतित रहे।
विज्ञापन

चार दिन पहले बैराज से दो लाख क्यूसेक पानी शारदा नदी में रिलीज होने पर गांव हजारा और शास्त्रीनगर की आबादी में जलभराव हुआ था। अगले दिन नदी का जलस्तर कम होने पर आबादी में भरा पानी तो निकल गया। मगर नदी किनारे खेतों, रास्तों पर जलभराव बना हुआ है। शुक्रवार को वनबसा बैराज से नदी में 1.21 लाख क्यूसेक पानी तक रिलीज होने से नदी बहती रही। शुक्रवार देर रात को नदी का जलस्तर कम हुआ। मगर शनिवार को सुबह से ही फिर वनबसा बैराज से शारदा नदी में पानी रिलीज होने का क्रम शुरू हुआ। शनिवार सुबह नौ बजे 1.19 लाख क्यूसेक, 10 बजे 1.34 लाख क्यूसेक, 12 बजे 1.40 लाख क्यूसेक, दो बजे 1.37 लाख क्यूसेक पानी रिलीज होने से पानी के शनिवार शाम को क्षेत्र में पहुंचने की आशंका पर नदी किनारे के लोग चिंतित रहे। एसडीएम मयंक गोस्वामी ने बताया कि शनिवार को नदी का जलस्तर सुबह बढ़ रहा था। दोपहर बाद जलस्तर कम होने लगा है। बाढ़ के हालात अभी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें