जैतीपुर में एक मैरिज लॉन में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जोड़ों को आशीर्वाद देते जनप्रति
जैतीपुर/जलालाबाद। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सोमवार को जैतीपुर और जलालाबाद में मैरिज लॉन में पंडाल बनाकर 132 जोड़ों का विवाह धूमधाम से कराया गया। साथ ही सात मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया। दोनों स्थानों पर 139 जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामा।
कार्यक्रम में जैतीपुर, खुदागंज, मीरानपुर कटरा, तिलहर, कलान और मदनापुर ब्लॉक से वर-कन्या पक्षों के रिश्तेदार आए। मुस्लिम जोड़ों के निकाह के लिए अलग पंडाल बनाया गया। 64 हिंदू व पांच मुस्लिम जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामा। मुख्य अतिथि विधायक वीर विक्रम सिंह ने सरकार की ओर से प्रत्येक नवदंपती को गृहस्थी का सामान, वस्त्र और आर्थिक सहायता भेंट की। ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र कुमार गुप्ता, भाजपा नेता राजीव कश्यप, एसडीएम नीलिमा यादव, बीडीओ बाबूलाल वर्मा आदि मौजूद रहे।
जलालाबाद में 68 हिंदू व दो मुस्लिम जोड़े शादी के बंधन में बंधे। विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने नवदंपतियों को शासन की ओर से उपहार एवं जरूरी सामग्री भेंट की। समारोह में नगर के अलावा कलान, मिर्जापुर तथा अल्हागंज क्षेत्र के जोड़े शामिल हुए। कार्यक्रम में मिर्जापुर के ब्लॉक प्रमुख प्रियांशु रघुवंशी, कलान नगर पंचायत अध्यक्ष हरिनारायण गुप्ता, जिला महामंत्री अनिल गुप्ता, जलालाबाद चेयरमैन शकील अहमद, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।