फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जैतीपुर में 136 युगलों ने लिए सात फेरे

विज्ञापन
जैतीपुर में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में नवविवा​हित जोड़ो को आशीर्वाद देते विधायक वीर व
विज्ञापन
जैतीपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत रविवार को यहां के एक बरातघर में मीरानपुर कटरा, खुदागंज और जैतीपुर क्षेत्र के 14 मुस्लिम जोड़ों समेत 150 युगलों का सामूहिक विवाह हुआ। इस मौके पर विधायक वीर विक्रम सिंह ने नव विवाहित दंंपतियों को सरकार की ओर से घर-गृहस्थी का सामान उपहार स्वरूप भेंट कर उन्हें सुखी दांपत्य जीवन व्यतीत करने का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

सुबह से मौसम खराब होने के बावजूद विवाह के लिए पंजीकृत किए गए जोड़े दिन में नौ बजे से कार्यक्रम स्थल पहुंचने लगे। विवाह के लिए 166 जोड़ों का पंजीकरण किया गया, लेकिन 16 युगल और उनके परिवार के लोग किन्हीं कारणों से कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके।
बारिश के आसार देख 150 जोड़ों की जल्दबाजी में शादी कर धार्मिक रस्में पूरी कराई गईं। बाद में सभी विवाहित दंपतियों को घर-गृहस्थी की जरूरत का सामान देकर विदा किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता नरेंद्र गुप्ता, लालू प्रसाद, खंड विकास अधिकारी मनीष दत्त, जिला समाज कल्याण अधिकारी नरेंद्र देव, श्रवण सिंह, सुधीर सिंह, प्रशांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
आज गूंजेगी शहनाई...170 जोड़े बनेंगे हमसफर
शाहजहांपुर। समाज कल्याण विभाग की ओर से नगर विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन सोमवार को होगा। इसमें 170 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। आयोजन को लेकर ओसीएफ रामलीला मैदान पर तैयारियां शुरू हो गई हैं।
समारोह के मुख्य अतिथि वित्त मंत्री सुरेश खन्ना होंगे। कार्यक्रम में हिंदू और मुस्लिम रीति-रिवाज से सामूहिक विवाह होंगे। वैवाहिक जोड़ों की सुबह आठ बजे से बायोमीट्रिक कर पंडाल में प्रवेश दिया जाएगा। ऐसे में लड्डू बनाने में कारीगर पूरे दिन जुटे रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें