फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लघु सीमांत किसानों के डाटा सत्यापन के लिए 24 घंटे जुटे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पारदर्शी योजना के पोर्टल पर दर्ज किसानों के डाटा का 24 घंटे सत्यापन शुरू कर दिया गया है। जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने मंगलवार तक कार्य पूर्ति के लिए विभिन्न विभागों के कार्यालयों में तैनात 58 कर्मचारियों की तीन पालियों मेें 24 घंटे ड्यूटी लगाई है। शनिवार को देर रात डीएम त्रिपाठी ने एसपी डॉ. शिवा सिम्मी चन्नप्पा के साथ विकास भवन और कलक्ट्रेट परिसर के विभिन्न कार्यालयों में भ्रमण कर डाटा सत्यापन कार्य का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

डाटा सत्यापन कार्य में ऐसे सभी कार्यालयों और वहां के स्टाफ का चयन किया गया, जहां कंप्यूटर और उन पर काम करने वाले कर्मचारी उपलब्ध हैं। इससे पहले, डीएम ने किसान सम्मान निधि योजना की नोडल अफसर सीडीओ प्रेरणा शर्मा, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सतीश चंद्र पाठक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक चंद्रशेखर आदि अधिकारियों के साथ बैठक कर वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्य सचिव से मिले दिशा निर्देशों के अनुरूप मंगलवार तक डाटा सत्यापन पूरा कराने को तत्काल कंप्यूटर के जानकार कर्मचारियों को तलब करने के निर्देश दिए।
बाद में कर्मचारियों की बैठक में डीएम त्रिपाठी ने उन्हें आईडी पासवर्ड जारी कराए और सत्यापन का कार्य पूरी सावधानी के साथ बीच में रुके बगैर लगातार जारी रखने के निर्देश दिए। इसी के साथ रात 10 बजे से कर्मचारियों ने सत्यापन कार्य शुरू कर दिया। इस कारण विकास भवन के पंचायत राज अधिकारी, डीडीओ दफ्तर, कृषि, समाज कल्याण, अर्थ एवं संख्या विभाग समेत जिला ग्राम्य विकास अभिकरण कार्यालय पूरी रात खुले रहे। विकास खंड कार्यालयों में डाटा सत्यापन कार्य अनवरत जारी रहा। रात करीब डेढ़ बजे डीएम त्रिपाठी ने एसपी डॉ. शिवा सिम्मी चन्नप्पा के साथ डीआरडीए और विकास भवन के कई कार्यालयों का निरीक्षण कर काम पर डटे कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया। बाद में डीएम ने भावलखेड़ा ब्लॉक कार्यालय जाकर वहां भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें