फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजन का ब्रेक ब्लॉक जाम, खड़ी रही मालगाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजा(शाहजहांपुर)। वर्जन फोर आधुनिक डीजल रेल इंजन का ब्रेक ब्लॉक जाम होने से मालगाड़ी करीब 10 घंटे रोजा जंक्शन पर खड़ी रही। बृहस्पतिवार सुबह रोजा लोकोमोटिव शेड से पहुंचे तकनीकी दल ने कमी को दूर किया तब ट्रेन को आगे रवाना किया जा सका। इस दौरान रोजा जंक्शन की एक लूप लाइन भी जाम रही। ट्रेनों को मेन लाइन से पास किया गया।
विज्ञापन

मुरादाबाद से लखनऊ की ओर जाने वाली मालगाड़ी बुधवार रात करीब नौ बजे रोजा जंक्शन पहुंची थी। ट्रेन में रोजा लोकोमोटिव शेड का वर्जन फोन नंबर 59 इंजन जुड़ा था। रोजा पहुंचने के बाद इंजन का ब्रेक ब्लॉक जाम हो गया। कोशिश के बाद भी लोको पायलट और गार्ड इसे ठीक नहीं कर सके। इस पर ट्रेन को वहीं रोक दिया गया। बृहस्पतिवार सुबह रोजा लोकोमोटिव शेड से तकनीकी टीम को बुलाना पड़ा। करीब 10 घंटे के बाद मालगाड़ी को यहां से रवाना किया जा सका। वर्जन फोन के रेल इंजनों का संचालन रोजा लोकोमोटिव शेड से ही होता है, लेकिन इनको चलाने वाले प्रशिक्षित लोको पायलट की कमी है। ऐसे में अक्सर यह समस्याएं आ रही हैं। एरिया मैनेजर प्रभात कुमार के मुताबिक गुड्स ट्रेन को बृहस्पतिवार सुबह यहां से रवाना किया गया। रात भी यह यहीं खड़ी रही। वर्जन फोर इंजन के ब्रेक ब्लॉक में तकनीकी कमी आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें