फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे में टकराए वाहन, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घने कोहरे में टकराए वाहन, एक की मौत
विज्ञापन


जलालाबाद/कलान(शाहजहांपुर)। रविवार सुबह घने कोहरे की वजह से फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर वाहनों की भिड़ंत हो गई। इन घटनाओं में मुजफ्फरनगर के एक ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि चार लोग चोटिल हो गए। ट्रकों में भिड़ंत की वजह से फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर एक घंटे तक लोगों को जाम के झाम से भी जूझना पड़ा।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के मोहल्ला गांधीनगर निवासी 48 वर्षीय मुकेश कुमार कानपुर से ट्रक में लोहा लोड करके मुजफ्फरनगर को लौट रहा था। साथ में उसका 20 वर्षीय बेटा आकाश भी था। रविवार सुबह करीब 10 बजे ट्रक जब कटरा-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर थाना कलान क्षेत्र के गांव बाराकलां और पटना के बीच पहुंचा, तभी सामने से आ रहा ट्रक कोहरे की वजह से दिखाई नहीं दिया और मुकेश का ट्रक सामने वाले ट्रक से भिड़ गया। आमने-सामने ट्रकों की हुई भिड़ंत में मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ट्रक का चालक मौके से भाग गया। वहीं आकाश को मामूली चोट आई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इससे स्टेट हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। इधर, मौके से वाहन हटवाने में पुलिस को लगभग एक घंटा का समय लग गया। इस दौरान लोग जाम में फंसे रहे। उधर, जलालाबाद क्षेत्र में शाहजहांपुर रोड पर पुरैना गांव के सामने घने कोहरे की वजह से एक कार और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। रोड पर भिड़े वाहन अलग भी नहीं हो पाए थे, कि इसी दौरान शाहजहांपुर से अलीगढ़ को जा रहे पीएसी के तीन ट्रक एक-एक कर इन्हीं वाहनों भिड़ गए। इसी बीच जलालाबाद की ओर से जा रहा बाइक सवार जब तक कुछ समझ पाता वह भी बाइक समेत ट्रक में घुस गया। लगातार छह वाहनों के बीच हुई भिड़ंत से वहां चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार पीएसी का कोई भी जवान चोटिल नहीं हुआ। बाइक सवार व कार पर बैठे तीन लोगों को मामूली चोटें आई थी, जो प्राइवेट अस्पताल से दवा लेकर चले गए।
विज्ञापन

...................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें