फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेरपुर कुर्रिया में बिजली गिरने से छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढ़ की खबर के साथ इसे लीड बनाए...........
विज्ञापन



शेरपुर कुर्रिया में बिजली गिरने से छात्र की मौत
शाम करीब पांच बजे तेज धमाके के साथ गिरी बिजली
अमर उजाला ब्यूरो
कलान। तहसील क्षेत्र में बृहस्पतिवार को मौसम अचानक बदल गया। कई इलाकों में बारिश होती रही। इस दौरान बिजली गिरने की घटनाएं भी हुईं। शाम करीब पांच बजे शेरपुर कुर्रिया गांव में बिजली गिरने से छात्र की मौत हो गई। दो अन्य स्थानों पर भी बिजली गिरी। इससे कोई हानि नहीं हुई।
कलान के गांव शेरपुर कुर्रिया निवासी रमेश सिंह का 11 वर्षीय बेटा नीलेश गांव में ही कक्षा चार में पढ़ता था। बृहस्पतिवार शाम को नीलेश खेत पर था। इस दौरान हो रही बूंदाबांदी में वह पशुओं को खेत से भगा रहा था। इसी दौरान तेज धमाके के साथ बिजली गिर गई। इसकी चपेट में नीलेश आ गया। आसपास पशु चरा रहे लोग दौड़कर पहुंचे तब तक नीलेश दम तोड़ चुका था। घटना के बाद नीलेश के परिवार में कोहराम है। बिजली गिरने से छात्र की मौत की घटना से गांव के लोग भी डरे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
बिजली गिरने से चार भैंसें मरीं
मिर्जापुर। क्षेत्र के गांवइस्लामनगर (पंखिया नगला) में बृहस्पतिवार दोपहर बिजली गिरने से चार भैंस की मौत हो गई। गनीमत रही कि इससे कोई जनहानि नहीं हुई। गांव निवासी ढाई घाट रोड पर दंडी आश्रम के पास बृहस्पतिवार दोपहर भैंस चरा रहा था। इसी दौरान बूंदाबांदी शुरू हो गई। तेज धमाके के साथ बिजली भी गिरी। इसकी चपेट में आने से चारों भैंसें झुलस गईं। चारों भैंसों की मौत हो गई। नफीस ने थाने में तहरीर देकर भैंसों का पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। भैंसों की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें