फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या की रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर पीड़ितों का भड़का गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर भड़का गुस्सा
विज्ञापन

0 परिवार ने पड़ोसियों के साथ कलक्ट्रेट में दिया धरना
फोटो 05 में।
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। निगोही रोड पर राजकीय रेशम फार्म के नजदीक मई में डीएम कंपाउंड कालोनी के रहने वाले युवक रवि कुमार की संदिग्ध मौत को परिवार के सदस्योें द्वारा हत्या बताए जाने के बावजूद निगोही पुलिस ने रिपोर्ट का उचित धाराआें में तरमीम कर रही है और न ही तहरीर में दर्शाए गए आरोपियाें को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की। पुलिस की इसी ढिलाई के विरोध में बुधवार को मृतक के घरवालाें का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने तमाम पड़ोसियाें को साथ लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर धरना दिया। हालांकि, एएसपी दिनेश त्रिपाठी ने मृतक के परिवार वालाें से उचित कार्रवाई के लिए एक सप्ताह का समय मांगा है।
डीएम कंपाउंड कालोनी निवासी रामपाल का कहना है कि उनके पौत्र रवि कुमार को गत 28 मई की रात दुकान से कोई बहाना कर कालोनी के ही पिता-पुत्र रंजिशन बुला ले गए और उसे टिकरी पुलिस चौकी के पास स्थित रेशम फार्म पर ले जाकर खेताें में बुरी तरह मारा पीटा। बाद में मिट्टी से सने रवि को मरा समझकर रोड पर डाल गए। आरोपियाें ने उसकी मोटर साइकिल भी रोड पर डाल दी। थाना इंचार्ज सुनील शर्मा के पास रवि कुमार का मोबाइल भी मिला जो दस दिन बाद पीड़ित परिवार को बताया गया। रवि के पास 7500 रुपये और पत्नी के लिए बनवाया गया सोने का पैंडल भी था, लेकिन पुलिस उसके बारे में कुछ नहीं बता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के घरवालों के अनुसार निगोही के एसओ ने उन्हें गुमराह कर सड़क दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली जबकि रवि की हत्या की गई है। एसओ और टिकरी चौकी इंचार्ज की जानकारी में हत्या को अंजाम दिया गया। पुलिस आरोपियों को जानबूझकर बचाना चाहती है और पक्षपात करने पर आमादा है। परिवार के सदस्याें ने डीएम के नाम सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार और एएसपी को दिए ज्ञापन में उपरोक्त तथ्याें का हवाला देते हुए हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियाें को गिरफ्तार कराने की मांग की। एएसपी ने आश्वस्त किया कि एक सप्ताह में जांच कर उचित कार्रवाई होगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें