फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरतारा स्टेशन पर बुकिंग काउंटर को हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरतारा स्टेशन पर बुकिंग काउंटर को हरी झंडी
विज्ञापन

अब तक सिर्फ ट्रेनों का ठहराव, नहीं मिले थे टिकट
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। रोजा-शाहजहांपुर ब्रांच लाइन के बरतारा रेलवे स्टेशन पर बुकिंग काउंटर खुलेगा। अब तक स्टेशन पर सिर्फ ट्रेनों का ठहराव था। यात्री टिकट की कोई सुविधा नहीं थी। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णाराज के प्रयासों से यह संभव हो सका है।
विज्ञापन

रोजा-सीतापुर ब्रांच लाइन के बरतारा और लखनऊ-दिल्ली लाइन के राम प्रसाद बिस्मिल स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव है। दोनों ही स्टेशन के लिए रोज सैकड़ों यात्री सफर करते हैं। यहां टिकट विंडो न होने से यात्रियों को परेशानी होती है। लंबे समय से दोनों स्टेशनों पर टिकट बुकिंग विंडो की मांग की जा रही थी। ताकि यहां से ही यात्रियों को टिकट मिल सके। पिछले दिनों केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णाराज ने रेलमंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर बरतारा स्टेशन पर टिकट विंडो खुलवाने का अनुरोध किया था। रेल मंत्री ने इस संबंध में जल्द निर्णय का भरोसा दिया। इसके बाद बरतारा स्टेशन पर रेलवे ने टिकट खिड़की खोलने को स्वीकृति दे दी है। इस संबंध में रेल यातायात (परियोजना) मुरादाबाद मंडल संजय मल्होत्रा से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं हो सकी। स्टेशन अधीक्षक ओमशिव अवस्थी ने बताया कि बरतारा स्टेशन पर टिकट विंडो को मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें