फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम पायदान पर खड़े आदमी तक पहुंचे लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 14 में
विज्ञापन

अंतिम पायदान पर खड़े आदमी तक पहुंचे लाभ
मुमुक्षु युवा महोत्सव के चौथेे दिन का सिटी मजिस्ट्रेट और सीएमओ ने किया शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
मुमुक्षु युवा महोत्सव के चौथे दिन भी श्री दैवी संपद इंटर कॉलेज मैदान में दिव्यांगों समेत अन्य जरूरतमंदों का तांता लगा रहा। चौथे दिन का शुभारंभ सिटी मजिस्ट्रेट विनय प्रकाश श्रीवास्तव और सीएमओ डॉ. आरपी रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से लगायी गई प्रदर्शनी का उद्देश्य काफी हद तक पूरा हुआ है। बड़ी संख्या में जरूरतमंदों ने पंजीकरण कराकर योजनाओं का लाभ उठाने का प्रयास किया है। इन लोगों को रविवार को मुख्यमंत्री द्वारा लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन की मंशा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े आदमी तक लाभ पहुंचाने की है। सरकार इसके लिए बहुत सारी महत्वपूर्ण योजनाएं चला रही हैै। इसका लाभ आम आदमी तक पहुंचे इसके लिए जरूरी है कि सरकार की योजनाओं को प्रशासन के लोग आम आदमी के द्वार तक ले जाएं। लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना और उन्हें जागरूक बनाना प्रशासन का दायित्व है।
विज्ञापन

सीएमओ ने कहा कि स्वास्थ्य और चिकित्सा सुविधाओं को सर्वसुलभ बनाने और आम आदमी तक स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग निरंतर प्रयासरत है। जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य संबंधी जो सुविधाएं उपलब्ध हैं वो बहुत ही उच्च स्तरीय हैं, जिसका लाभ लोगों को उठाना चाहिए। इस अवसर पर जलालाबाद के किसान अवनीश, जगदीश एवं बलवीर ने मृदा परीक्षण कार्यशाला की जानकारी दी। इस बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
000
मुमुक्षु महोत्सव में 210 लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच
शाहजहांपुर। मेले में चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर के अंतर्गत 210 लोगों के स्वास्थ्य जांच की गई। वहीं, दिव्यांगजन सशक्तीकरण स्टाल पर 367 लोगों ने पंजीकरण कराया। वहीं श्रम विभाग के काउंटर पर 100 लोगों ने पंजीकरण कराया।
इसके अलावा वहीं फ्लोरेंस नाइटिंगल नर्सिंग कॉलेज के शिविर में 190 लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं दी गई। रेशम विभाग द्वारा रोजगार के विषय में जानकारी दी गई। समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धावस्था पेंशन के संदर्भ में 60 और महिला समाजकल्याण विभाग के स्टाल में विधवा पेंशन के लिए 40, बैंकों के काउंटर पर लगभग 400 लोगों ने स्वरोजगार हेतु लोन पंजीकरण कराया। 108 और 102 सर्विस स्टाल पर 300 लोगों को संबंधित जानकारी उपलब्ध करायी गई।
विज्ञापन

प्रदर्शनी की व्यवस्था में प्रधानाचार्य डॉ. अमीर सिंह, डॉ. आलोक मिश्र, डॉ. शालीन सिंह, डॉ. पूनम, डॉ. देवेंद्र सिंह, डॉ. गौरव सक्सेना, डॉ. मनीश कुमार, डॉ. संतोष प्रताप सिंह, डॉ. अखिलेश तिवारी, डॉ. विशाल पांडेय, डॉ. बलवीर सिंह, चंद्रभान त्रिपाठी, हिमांशु मिश्रा, एसपी डबराल आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें