फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई कर्मचारियों ने गेट मीटिंग करके किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 09 में।
विज्ञापन


आईटीआई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
नियमानुसार पदोन्नति और रिक्त पदों पर भर्ती की मांग

शाहजहांपुर। नियमानुसार पदोन्नति, अनुदेशकों समेत अन्य संवर्गों में रिक्त पदों पर भर्ती आदि मांगों को लेकर रोजा समेत जलालाबाद तहसील मुख्यालय स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के कर्मचारियों ने आंदोलन के दूसरे चरण में सोमवार को गेट मीटिंग कर सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर उप्र औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने मांगों को लेकर पूर्व में किए गए प्रयासों का संज्ञान नहीं लिए जाने पर शासन स्तर के अधिकारियों को सवालों के कटघरे में खड़ा किया।
रोजा आईटीआई के कर्मचारियों ने सुबह हाजिरी लगाने के बाद दोपहर को भोजनावकाश में गेट पर इकट्ठा होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए संघ के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश की आईटीआई में अनुदेशक से लेकर कार्यदेशक (फोरमैन) संवर्ग के तमाम पद रिक्त हैं। इस कारण विभिन्न व्यवसायों का प्रशिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय से लेकर सचिवालय के अधिकारियों को कई बार ज्ञापन दिए गए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने आंदोलन को विवश होना पड़ा।
विज्ञापन

इससे पूर्व, जिला मंत्री रामनरेश ने मांग पत्र पढ़कर सुनाते हुए कहा कि अनुदेशकों की कार्यदेशक और कार्यदेशकों की प्रधानाचार्य श्रेणी-2 के पद पर पदोन्नति, 2005 से 2008 के बीच नियुक्त अनुदेशकों के स्थायीकरण आदि ऐसी मांगें हैं, जिन्हें स्वीकार करने की दशा में राजकोष पर कोई अतिरिक्त बोझ भी नहीं पड़ेगा। इसके बावजूद मांगों को अनदेखा कर सरकार हमारे धैर्य की परीक्षा ले रही है। वरिष्ठ अनुदेशक जसपाल सिंह ने कहा कि अनुदेशकों के हितों की उपेक्षा करने पर युवाओं के कौशल विकास की योजना पर प्रतिकूल असर पड़ेगा।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष राजीव सिंह ने कहा कि सरकार ने सात सूत्री मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन के तीसरे चरण में कर्मचारी जिला मुख्यालय पर धरना देने को तैयार रहें। गेट मीटिंग में संत कुमार, सुभाष यादव, शिल्पी सक्सेना, अजय गौतम आदि शामिल रहे। उधर, जलालाबाद आईटीआई गेट पर हुए प्रदर्शन और मीटिंग में नरेंद्र रौतेला, सैयद मोहम्मद असलम, अतीश गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें