फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 कर्मचारी निर्वाचन प्रशिक्षण से गैरहाजिर, होगी एफआईआर

Thu, 23 Nov 2017 12:11 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2017 के लिए पीठासीन और मतदान अधिकारी नामित किए गए कर्मचारियों को जीएफ कॉलेज में बुधवार को दूसरे चरण का संयुक्त प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान दोनों पालियों में 27 कर्मचारी गैरहाजिर रहे। प्रशिक्षण सत्रों की अध्यक्षता करते हुए जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक अजय प्रकाश ने कार्मिकों की अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उनके विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराने की डीएम से संस्तुति की है। इस बीच, जिला विकास अधिकारी उग्रसेन यादव और आईटीआई के अनुदेशक/ मास्टर ट्रेनर जसपाल सिंह ने निर्वाचन कार्मिकों को मतदान केंद्रों की व्यवस्था और पोलिंग के दौरान किसी भी तरह की त्रुटि से बचने के लिए आयोग के दिशा निर्देशों से अवगत कराया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के लिए दोनों पालियों में पीठासीन अधिकारियों समेत मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय व तृतीय नामित किए गए कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए। इसके बावजूद दो पीठासीन अधिकारी, तीन मतदान अधिकारी प्रथम,13 मतदान अधिकारी द्वितीय और नौ मतदान अधिकारी तृतीय अनुपस्थित रहे। निर्वाचन कार्मिकाें की गैरहाजिरी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा पीडी अजय प्रकाश ने कहा कि निर्वाचन लोक महत्व से जुड़ा कार्य होने के कारण शासन इसे सर्वोच्च वरीयता दे रहा है। इसके बावजूद इस काम की ट्रेनिंग को अहमियत नहीं देना बेहद गंभीर और अक्षम्य है। उन्होंने संबंधितों पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश देने के साथ डीएम से भी इसी आशय की संस्तुति की।
निवास पर ठहर सकेंगी महिला मतदान अधिकारी
निकाय चुनाव के मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों में शामिल की गईं महिला मतदान अधिकारी पोलिंग स्टेशन से घर नजदीक होने की दशा मेें पीठासीन अधिकारी से अनुमति लेकर अपने निवास स्थल पर रात में ठहर सकेंगी। प्रशिक्षण के दौरान डीडीओ ने यह जानकारी देेते हुुए बताया कि 26 नवंबर को सुबह सात बजे से होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां एक दिन पहले 25 नवंबर को सुबह सात बजे मतदान केंद्रों को रवाना कर दी जाएंगी। शहर की नगरपालिका परिषद समेत कांट और रोजा नगर पंचायतों की पोलिंग पार्टियां ओसीएफ के रामलीला ग्राउंड से, पुवायां व खुटार की पोलिंग पार्टियां पुवायां इंटर कालेज से, तिलहर, कटरा व खुदागंज की पोलिंग पार्टियां तिलहर मंडी समिति से और जलालाबाद व अल्हागंज की पोलिंग पार्टियां जलालाबाद तहसील से प्रस्थान करेंगी। डीडीओ ने कहा कि पोलिंग पार्टियां महिला कार्मिकों को पूरा सहयोग करेंगी। मतदान अधिकारी नामित की गईं महिला कर्मचारी मतदान से एक दिन पहले पीठासीन अधिकारी के साथ मतदान केंद्र अवश्य देख लें और यदि पोलिंग स्टेशन से उनके घर की दूरी अधिक नहीं हो तो अनुमति लेकर अपने निवास पर रुक सकती हैं, लेकिन अगले दिन सुबह मतदान शुरू होने से एक घंटा पहले पोलिंग स्टेशन पर पहुंचना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

मतदाताओं की पहचान में सावधानी बरतने के निर्देश
परियोजना निदेशक ने कहा कि फर्जी मतदान को लेकर अक्सर बूथों पर प्रत्याशियों के पोलिंग अभिकर्ताओं में विवाद की स्थिति बन जाती है। इससे बचने के लिए पीठासीन अधिकारी वोट डालने आए मतदाताओं की पहचान में विशेष सावधानी बरतें। उन्होंने कहा कि वोटर के पास मतदाता पहचान पत्र अथवा राज्य निर्वाचन आयोग से अनुमन्य अन्य 16 विकल्पों मेें पहचान सुनिश्चित करने वाला कोई एक प्रपत्र होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि पीठासीन अधिकारी मतदान के दिन प्रत्येक दो घंटे के अंतराल पर अपनी डायरी में निर्वाचन संबंधी गतिविधियां नोट करते रहें। मतदान से पहले सारी निर्वाचन सामग्री चेक कर लें जिससे कि मतदान शुरू होने के बाद उसमेें किसी तरह की बाधा नहीं पड़ने पाए। इसके बावजूद कोई समस्या होने पर तत्काल सेक्टर मजिस्ट्रेट को अवगत कराएं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें