फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव को लेकर बसपा ने तय की रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बहुजन समाज पार्टी के बरेली मंडल जोन इंचार्ज संघरत्न सेठी, संजीव सागर व जयपाल सिंह ने शनिवार को पुवायां रोड स्थित सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में बैठक की। इसमें निकाय चुनाव को लेकर रणनीति तय करते हुए प्रत्येक नगर पालिका, नगर पंचायत व वार्ड कमेटियां बनाई गईं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष खेमकरन गौतम ने कहा कि कमेटी के सदस्य सभी पदों के प्रत्याशियों के लिए आवेदन लेकर पुराने पदाधिकारियों को वरीयता देते हुए टिकट फाइनल करवाने का काम करें, ताकि अधिक से अधिक पार्टी प्रत्याशी चुनाव जीत सकें। तय किया गया कि निकाय चुनाव मंडल जोन इंचार्ज दिनेश कुमार, रामकुमार मौर्या व जिलाध्यक्ष खेमकरन गौतम की देखरेख में लड़ा जाएगा। इसकी तैयारी के लिए विधानसभा क्षेत्र कटरा में राजीव कश्यप, जदुवीर गौतम, बृजेश वर्मा, जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र में उदयवीर सिंह, पातीराम, राधेश्याम शास्त्री, तिलहर विधानसभा क्षेत्र में महेश चंद्र गौतम, संतनपाल गौतम, सर्वेश कुशवाहा, पुवायां विधानसभा क्षेत्र में रामलड़ैते कनौजिया, लेखराज मौर्या, महेश सागर, नगर विधान सभा क्षेत्र में राजेश्वर सिंह, सत्यम मिश्रा, ददरौल विधानसभा क्षेत्र में रामरक्षपाल, विजय कुमार वर्मा को जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में तय किया गया कि चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशी अपना-अपना आवेदन 22 अक्तूबर तक जमा कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें