शाहजहांपुर। ककरा कलां स्थित स्लाटर हाउस को अवैध कब्जे से मुक्त कराकर मांस विक्रेताओं से रंगदारी मांगनेे वालोें पर कार्यवाही और जनहित की अन्य कई मांगों को लेकर शुक्रवार को सर्व समाज हिताय मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस परिसर में धरना दिया। बाद में उनका शिष्टमंडल प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद नबी के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट विनय प्रकाश श्रीवास्तव से मिला और उन्हें डीएम को संबोधित ज्ञापन दिया।
प्रदेेश अध्यक्ष ने सिटी मजिस्ट्रेट को बताया कि प्रशासन की इजाजत से खुले स्लाटर हाउस पर कुछ लोग दबंगई दिखाते हुए मनमाने तरीके से काम करा रहे हैं। इस वजह से मीट विक्रेताओं को बरेली आदि अन्य शहरों से मांस लाकर बिक्री करना पड़ रहा है। ज्ञापन में आपूर्ति कार्यालय में वर्षों से जमें कर्मचारियों को मंडल से बाहर स्थानांतरित करने, विद्युत विभाग में नियमविरुद्ध कामोें की जांच कराने आदि मांगों का उल्लेख है। धरना-प्रदर्शन में मोर्चा के जिलाध्यक्ष आरके मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष मुश्ताक अहमद, शकील, गुलजार, शेर अली, मो. यूसुफ आदि शामिल रहे।