फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कार्य रोकने पर भड़के पक्का तालाब के बाशिंदे

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर के पक्का तालाब की सफाई करने गए नगरपालिका परिषद के कर्मचारियों को वकील और उनके साथियों के धमकाने और सफाई कार्य में बाधा डालने पर क्षेत्रवासियों का गुस्सा भड़क उठा। इलाके के लोगों ने लाल इमली चौराहे पर रोड जाम कर प्रदर्शन किया। बाद में मोहल्ले के लोग सिटी मजिस्ट्रेट से मिले और उन्हें ज्ञापन देकर सफाई कराने के साथ सफाई कर्मचारियों को सुरक्षा दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

बता दें कि क्षेत्रवासियों की मांग पर बीते दिन पक्का तालाब की सफाई करने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली और जेसीबी लेकर गए पालिका कर्मियों को एक वकील और उनके साथियों ने धमकाते हुए सफाई करने से रोक दिया था। यही नहीं, इसका विरोध करने पर मोहल्ले की महिलाओं से अभद्र्र भाषा का इस्तेमाल कर उनके मकानों पर बुलडोजर चलवा देने की धमकी दी थी। इससे भयभीत होकर पालिका कर्मी ट्रैक्टर-ट्रॉली और जेसीबी मौके पर छोड़कर भाग गए थे।
मोहल्लेे के लोगों ने इसकी की सूचना फोन पर कई अधिकारियों को दी, लेकिन मौके पर न तो कोई अधिकारी पहुंचा और न ही दोबारा तालाब की सफाई शुरू हो सकी। वकील की दबंगई के आगे प्रशासन को बेबस देख क्षेत्रवासियों का धैर्य जवाब दे गया। मोहल्ले की तमाम महिलाओं और बच्चों ने इस घटना के विरोध में लाल इमली चौराहे पर जाम लगाकर देर तक नारेबाजी की।
विज्ञापन

बाद में उन्होंने कलक्ट्रेट जाकर सिटी मजिस्ट्रेट विनय प्रकाश श्रीवास्तव से भेंट की और उन्हें ज्ञापन देकर स्पष्ट किया कि उनकी मंशा क्षेत्र में बीमारियां रोकनेे को तालाब की सफाई कराने की है, उस पर कब्जा करने की नहीं। ज्ञापन में कहा गया है कि तालाब पर मालिकाना हक जताने वालों की असल मंशा उसे कूड़ा-करकट से पाटकर उस पर पूरी तरह कब्जा कर लेेने की है। मोहल्लेे वालों ने तालाब की सफाई होेने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें