फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ पेज के लिए प्रस्तावित

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विनोबा सेवा आश्रम इंटर कॉलेज बरतारा में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डीआईओएस डॉ. केएल वर्मा ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से व्यक्ति समाज में संस्कारित व्यवहार सीखता है। कोई भी व्यक्ति समाज के सद्गुणों को अपने अंदर तभी ला सकता है, जहां व्यक्ति को जीवन उन्नत बनाने की कला सिखाई जाती है। इसलिए शिक्षकों का दायित्व बनता है कि वे अपने शिष्यों को संस्कारित शिक्षा दें।
विज्ञापन

आश्रम सचिव विमला बहन ने कॉलेज की रिपोर्ट प्रस्तुत की। प्रधानाचार्य श्याम पाल सिंह ने कॉलेज की उपलब्धिया बताते हुए उच्च स्तरीय शिक्षा का सपना साकार करने का संकल्प लिया। आश्रम संस्थापक रमेश भइया ने कहा कि उनका उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रचार-प्रसार करना है, ताकि युवा पीढ़ी को सही मार्गदर्शन मिल सके। युवा ही देश के कर्णधार हैं।
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात इंटर परीक्षा में सर्वाधिक अंक अर्जित करने वाली शिवांगी गुप्ता, शिवानी, शिवानी राठौर, वैष्णवी, स्नेहलता, अनमोल बाबू, अंकित सिंह आदि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में सुनील सक्सेना, राजबहादुर, राजवीर, रीना सक्सेना, अरविंद कुमार, संजीव, अखिलेश कुमार, रामस्वरूप आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें