फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में पड़ा मिला चार माह का बालक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)।
गांव रसवां कलां और रायपुर के बीच गन्ने के खेत में चार माह का बालक पड़ा मिला। पुलिस ने बालक को एक महिला की सुपुर्दगी में दे दिया है।
गांव रसवां कलां निवासी रामऔतार की पत्नी सुनीता देवी रविवार को खेत पर जा रही थीं। रास्ते में गन्ने के खेत से बच्चे के रोने की आवाज सुनकर वह खेत में गई तो वहां चार माह का बालक पड़ा हुआ था। सुनीता देवी के बताने पर खेत के पास राहगीरोें की भीड़ जमा हो गई। इस बीच किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने बच्चे को सुनीता देवी की सुपुर्दगी में दे दिया है। एसओ इंद्रकुमार ने बताया कि बच्चे के बारे में जानकारी कराई जा रही है। सुनीता देवी के कोई संतान नहीं है। उन्होंने कहा कि बच्चा उन्हें मिला तो उसे अपने पुत्र की तरह पालेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें