शाहजहांपुर। भारत सरकार के उम्मीद पोर्टल पर वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण का समय निकल गया है। काफी प्रयास करने के बाद भी मात्र 1308 लोगाें ने ही संपत्ति का पंजीकरण कराया है। जिले में 2586 वक्फ संपत्तियां हैं। शनिवार की रात 12 बजे तक वक्फ पंजीकरण कराने का समय दिया गया था लेकिन जिला स्तर पर मात्र 1308 लोगों ने ही पंजीकरण कराया है। शेष को अब लखनऊ तक दौड़ लगाने के बाद वहां से अनुमति लेनी पड़ेगी। संवाद
बिल राहत योजना में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे उपभोक्ता
शाहजहांपुर। बिल राहत योजना के तहत उपभोक्ताओं को छूट मिलने के बावजूद पंजीकरण कराने वालों की संख्या में बढ़ोतरी नहीं हो रही है। उपभोक्ता सिर्फ पूछकर ही शिविराें से लौट रहे हैं। इसके चलते मात्र एक हजार ही पंजीकरण अब तक हो पाए हैं। एक दिसंबर से उपभोक्ताओं के लिए राहत बिल योजना को शुरू किया गया था। प्रारंभ से ही वेबसाइट काफी धीमी गति से चल रही थी। जो अब ठीक नहीं हो सकी है। सर्वर डाउन होने के चलते साइड धीमी चलती है। वहीं उपभोक्ता भी योजना में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। इसके चलते पंजीकरण कराने वालों की संख्या गति नहीं पकड़ पा रही है। संवाद