अटल ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में रानी लक्ष्मीबाई महिला विंग की संस्थापक डॉ. नमिता सिंह को
शाहजहांपुर। मिशन शक्ति फेज-6 के तहत बुधवार को अटल ऑडिटोरियम में कार्यक्रम आयोजित कर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 13 महिलाओं को सम्मानित किया गया।
सम्मान पाने वालों में परिवार परामर्श केंद्र की काउंसलर शशि प्रभा कौशल, रिजर्व पुलिस लाइन की सफाई कर्मचारी आशा देवी, जिला अस्पताल की स्टाफ नर्स अल्बेना जॉन, मदनापुर की विद्युत सखी संजू देवी, मिर्जापुर की विद्युत सखी रेखा देवी, सोशल वॉलंटियर अनुज्ञा मिश्रा, राष्ट्रीय स्तर की वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी रोली वर्मा, सहायक अध्यापिका पारुल गुप्ता और कक्षा 12 की छात्रा प्रेरणा वर्मा शामिल रहीं।
इसके अलावा स्वयं सहायता समूह की सीमा, राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी संजीवनी वर्मा, अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट की प्रतिभागी सिमरन गौतम और रानी लक्ष्मीबाई विंग की सदस्य डॉ. नमिता सिंह को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, एसपी सौरभ दीक्षित, सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी, नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।