फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur Accident: हादसे में मरने वालों की संख्या हुई 13, दो घायलों ने अस्पताल में दम तोड़ा; कई गंभीर

Sat, 15 Apr 2023 10:38 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के थाना तिलहर क्षेत्र में शनिवार दोपहर को हुए हादसे में मरने वाले सभी लोग ददरौल क्षेत्र के सुनौरा गांव के रहने वाले थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर गर्रा नदी से जल लेने जाए थे। 
विज्ञापन
शाहजहांपुर हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र में निगोही मार्ग पर शनिवार दोपहर को बड़ा हादसा हो गया। गर्रा नदी के पुल से ट्रैक्टर-ट्रॉली नीचे गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई। 30 लोग घायल हो गए। इनमें दो घायलों ने देर रात अस्पताल में दम तोड़ दिया। कुल मृतकों की संख्या 13 हो गई है। 28 घायलों का राजकीय मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर में उपचार चल रहा है। इनमें कई लोगों की हालत गंभीर है। 

विज्ञापन


हादसे में मरने वाले सभी लोग ददरौल क्षेत्र के अजमतपुर सुनौरा गांव के रहने वाले थे। शनिवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर गर्रा नदी से जल लेने जाए थे। ट्रैक्टर चालक ने दूसरे ट्रैक्टर को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरी। हादसे से पहले चालक फरार हो गया। 

संबंधित खबर- Shahjahanpur: गर्रा नदी के पुल से नीचे गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 13 लोगों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

विज्ञापन

हादसे में इनकी गई जान 

1. पुष्पा देवी (50) पत्नी प्रेम सिंह 
2. साजन तिवारी (16) पुत्र सर्वेश 
3. कल्लू (15) पुत्र रामेंद्र सिंह 
4. गोलू (10) पुत्र अशोक
5. अंशिका (18) पुत्री जितेंद्र सिंह
6. काजल देवी (15) पुत्री सर्वेश सिंह
7. रालू (10) पुत्री विपिन सिंह
8. रूपवती (60) पत्नी आशाराम
9. शिवानी (20) पुत्री मुरारी
10. अभिनव (18) पुत्र मुरारी
11. लक्ष्य (सात) पुत्र प्रेममोहन
12. हर्ष (16) पुत्र प्रदीप
13. शोभा (13) पुत्री अमित कुमार

ये हुए घायल 


विज्ञापन

सीएम योगी ने जताया दुख 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाहजहांपुर में गर्रा नदी में हुए हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। 

पीड़ितों को सहायता राशि का एलान 

बरेली जोन के अपर पुलिस महानिदेशक प्रेमचंद्र मीना, आईजी डॉ. राकेश, डीएम उमेश प्रताप सिंह, एसपी एस. आनंद आदि अधिकारी सीएचसी पहुंचे। डीएम ने बताया कि मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये सहायता राशि प्रदान की जा रही है। घायलों के समुचित इलाज के लिए प्रबंध किए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें