फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में आग लगने से 13 माह की बच्ची की मौत

Sat, 26 Mar 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
घर में आग लगने से 13 माह की बच्ची की मौत
विज्ञापन
खाना बनाते समय घर में आग लगने से भट्ठा मजदूर की 13 माह की बेटी जिंदा जल गई। ग्रामीणों ने आग बुझाकर उसे जब तक बाहर निकाला, उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रशासन ने मजदूर के परिवार को चार लाख रुपये का मुआवजा देने का एलान किया है। सिंधौली क्षेत्र के ऊंचागांव कनपारा निवासी गुड्डू की शादी चार वर्ष पूर्व पुवायां के गांव कुंवरपुर की अन्नू से हुई थी। शादी के बाद गुड्डू ससुराल में रहने लगा और वहीं ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। बृहस्पतिवार शाम अन्नू ने अपनी 13 माह की पुत्री मुस्कान को झोपड़ी में लिटा दिया। उसी झोपड़ी के दूसरे कोने में रखे चूल्हे पर खाना बनाने लगी। अचानक चूल्हे से निकली चिंगारी से झोपड़ी के छप्पर में आग लग गई। छप्पर में तेजी से फैलती आग देखकर अन्नू बदहवास होकर बाहर भागी और उसे अपनी बेटी मुस्कान के झोपड़ी में सोने का ध्यान नहीं रहा। शोर मचाने पर गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत करके आग पर काबू पाया। इस बीच अन्नू को पुत्री मुस्कान का ख्याल आया। वह बेटी को बचाने के लिए आग की ओर दौड़ी लेकिन लोगों ने उसे पकड़कर आग से दूर किया। लोगों ने आग बुझाने के बाद बच्ची को छप्पर के नीचे से निकाला मगर तब तक बच्ची पूरी तरह जल चुकी थी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आग से झोपड़ी और उसमें रखा सारा सामान जल गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम को भेजा। 
विज्ञापन


मुस्कान की मौत के मामले में परिवार के लोगों को शनिवार को चार लाख रुपये की सहायता का चेक दिया जाएगा। झोपड़ी और गृहस्थी का सामान भी जला है, उसके लिए अलग से सहायता दी जाएगी। 
विज्ञापन

- सलिल कुमार पटेल, एसडीएम पुवायां
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें