फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक शिक्षामित्र पर 126 बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा

Thu, 03 Aug 2017 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
विज्ञापन
primary school
विज्ञापन
प्राइमरी स्कूलों में शिक्षा का हाल बेहद खराब है। यहीं कारण है कि हालात यह हैं कि कक्षा तीन और चार तक के बच्चे अपना नाम तक नहीं लिख पाते हैं। उन्हें हिंदी वर्णमाला तक का ज्ञान नहीं है। 
विज्ञापन

ऐसी ही स्थिति बृहस्पतिवार को गांव जारमानो के प्राथमिक स्कूल में देखने को मिली। यहां 126 बच्चे पंजीकृत हैं। इस स्कूल में शिक्षामित्र भारती गंगवार, प्रीति विष्ट तैनात है। प्रीति आठ जुलाई से स्कूल नहीं आ रही हैं। लिहाजा सभी 126 बच्चों को शिक्षित करने की जिम्मेदारी शिक्षामित्र भारती पर है। इसी परिसर में ही जूनियर हाईस्कूल भी चल रहा है। इसमें 60 बच्चे हैं। इन्हें पढ़ाने की जिम्मेदारी प्रधानध्यापक महेशचंद्र पर है। उनके पास ही प्राइमरी स्कूल का भी चार्ज है। महेशचंद्र ने बताया कि प्राइमरी स्कूल में कार्यरत शिक्षामित्र प्रीति आठ जुलाई से 25 जुलाई तक मेडिकल और 26 जुलाई से 25 अगस्त तक चाइल्ड केयर लीव पर हैं, लेकिन उपस्थिति रजिस्टर में उनकी लीव दर्ज नहीं की गई है। वर्तमान में अकेली शिक्षामित्र भारती बच्चों को पढ़ा रही हैं। दोनों स्कूल एक ही परिसर में होने के कारण बच्चों का भोजन भी एक ही जगह बनता है। इससे उन्हें खाना मिलने में देरी हो जाती है। बच्चों को जमीन पर बैठकर ही भोजन करना पड़ता है। बृहस्पतिवार को भी बच्चों को देर से खाना मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें