फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 125 नेत्र रोगियों की जांच, मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए भेजे छह मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर। गांव के ग्राम सचिवालय में रविवार को मोहम्मदी स्थित डॉ श्रॉफ चैरिटी अस्पताल की ओर से नेत्र जांच शिविर लगाया गया। इस मौके पर अस्पताल के नेत्र विशेषज्ञों की टीम ने कुल 125 मरीजों की आंखों की जांच की।
विज्ञापन

इस दौरान मोतियाबिंद के छह मरीजों को चिह्नित कर उन्हें निशुल्क ऑपरेशन के लिए अस्पताल भेजा गया। शिविर में नेत्र विशेषज्ञों ने मरीजों को आंखों की बीमारियों से बचाव और उपचार संबंधी जानकारी भी दी। शिविर में राम आसरे, शेर सिंह, गोमती देवी, विजय कुमार, सोनी देवी आदि ने आंखों की जांच कराई। व्यवस्था में ग्राम प्रधान पंकज मिश्रा, शशांक दीक्षित, मुकेश शुक्ला, रामकिशोर शुक्ला आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें