फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: स्वास्थ्य शिविरों में 1222 मरीजों का हुआ निशुल्क इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आयुष आपके द्वार अभियान के तहत जनपद के ग्रामीण अंचलों में बुधवार को स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। इसमें 1222 ग्रामीणों का निशुल्क उपचार किया गया।
विज्ञापन

डीएम की अध्यक्षता में आयोजित जिला आयुष सोसायटी की ओर से प्रत्येक बुधवार को शिविर लगाए जा रहे हैं। इस अभियान में समस्त आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक और यूनानी चिकित्सा अधिकारियों की मौजूदगी में ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक शिविरों में स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सिराज अंसारी ने बताया कि आयुर्वेद से 728, होम्योपैथी से 403, यूनानी से 91 मरीजों का इलाज किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें