फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में लगी आग, आग बुझाने के दौरान होटल मालिक भी झुलस गया

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही (शाहजहांपुर)। गैस सिलिंडर का पाइप लीक होने से झोपड़ीनुमा चाय, पकौड़ी की दुकान में आग लग गई। इसमें नकदी व अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग बुझाने के दौरान होटल मालिक भी झुलस गया। उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

खुदागंज थाना क्षेत्र के गांव भर्री बसंतपुर निवासी रामचंद्र ने गांव से सटे उत्तर दिशा में शाहजहांपुर-पीलीभीत मार्ग के किनारे झोपड़ी में चाय, पकौड़ी की दुकान खोल रखी है और उसी में वह रहता भी है। रविवार सुबह करीब दस बजे वह समोसे बना रहा था, तभी अचानक गैस चूल्हे का पाइप लीक हो गया और पलक झपकते ही झोपड़ी में आग लग गई। दुकान में लगी आग देख गांव के तमाम लोग इकट्ठे हो गए और पास के तालाब से पानी लेकर बमुश्किल एक घंटे बाद आग पर काबू पाया। आगजनी में एक दिन पहले बैंक से निकालकर दुकान में रखी 20 हजार रुपये की नकदी बचाने के लालच में रामचंद्र भी झुलस गया। उसकी नकदी, पंपिंग सेट, रजाई, गद्दा, खाने पीने के घरेलू सामान सहित लगभग 60 हजार रुपये की क्षति हो गई। झुलसे रामचंद्र का उपचार निजी क्लीनिक पर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें