फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाट साहब के जुलूस को लेकर अलर्ट, बैठक कर बनाई रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। होली पर शहर में लाट साहब के परंपरागत जुलूस को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। सोमवार देर शाम पुलिस लाइन स्थित सभागार में बैठक कर जुलूस के दौरान उपद्रवियों पर अंकुश लगाने को रणनीति बनाई गई। अफसरों ने सीसीटीवी कैमरों को चिह्न्ति स्थानों पर लगाने व ड्रोन कैमरों के जरिये जुलूस पर निगरानी रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएमअमृत त्रिपाठी और एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने कहा कि होली पर्व को लेकर ऐसे लोगों को चिन्हित कर लिया जाए और जुलूस के दौरान गड़बड़ी कर सकते हैं, इसके साथ वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के भी निर्देश दिए। रात करीब 8:30 बजे तक चली बैठक में तय हुआ कि चुनाव के मद्देनजर लाइसेंस के बारे में भी जानकारी कर लें और लाइसेंस जमा करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दें। उन्होंने कहा कि शहर में बाहर से आने वाले और शहर से जाने वाले लोगों पर भी कड़ी नजर रखें। उन्होंने यात्रियों के ठहरने वाले होटलों पर कड़ी नजर रखने को कहा। बैठक में एडीएम नरेंद्र सिंह, एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी, एएसपी ग्रामीण सुभाष चंद्र शाक्य, सीओ सिटी ब्रह्मपाल सिंह, सदर थाना प्रभारी किरनपाल सिंह, चौक कोतवाली प्रभारी राजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें