फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कोटेदार बिना मशीन के वितरण न करे’

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। बरेली मंडल की खाद्य आयुक्त राजन गोयल ने कहा कि ई-पॉस मशीन से वितरण की बाध्यता के कारण पुवायां तहसील में अभी तक मात्र 20 प्रतिशत वितरण हो सका है। बुधवार को तहसील सभागार में कोटेदारों की बैठक में उन्होंने कहा कि सर्वर में समस्या के चलते मशीनें ठीक से काम नहीं कर पा रही है, लेकिन निर्देश हैं कि मैनुअल वितरण नहीं होगा। कोई भी कोटेदार बिना मशीन के वितरण न करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राशनकार्डों के आधार की फीडिंग का काम अभी तक 60 प्रतिशत ही हो सका है। कोटेदार जल्द ही इस कार्य को पूरा कराएं, अन्यथा कार्ड निरस्त हो सकता है। कोटेदारों ने मशीन नहीं चल पाने के कारण कार्डधारकों के हंगामा करने आदि की शिकायत की तो उन्होंने कहा कि मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा और निर्देश मिले तो मैनुअल वितरण कराया जाएगा। कोटेदारों ने अन्य समस्याएं भी खाद्य आयुक्त के सामने रखीं और उनका निराकरण कराए जाने की मांग की। बैठक में प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी वेदप्रकाश, पूर्ति निरीक्षक कौशल कुमार, संजीव कुमार सहित कई कोटेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें