फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ पेज के लिए प्रस्तावित......

विज्ञापन
विज्ञापन
‘कन्यादान’ को सर्वश्रेष्ठ नाटक का पुरस्कार
विज्ञापन


शाहजहांपुर। अमर शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां और ठाकुर रोशन सिंह की स्मृति में चल रहे पांचवीं अखिल भारतीय नाटक एवं नृत्य प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। नाट्य प्रतियोगिता में जमशेदपुर की टीम द्वारा मंचित नाटक ‘कन्यादान’ को सर्वश्रेष्ठ नाटक का पुरस्कार मिला। जबकि एकलव्य देहरादून के ‘नागमंडल’ और अदाकार ग्रुप सहारनपुर के नाटक ‘दूसरा अध्याय’ दूसरी और तीसरी पायदान पर रहा।
बुधवार आधी रात तक चले पुरस्कार वितरण समारोह में मेहमान कलाकारों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां देकर खूब मौज-मस्ती की। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाली नाट्य दलों को नगद इनामी राशि के साथ चमचमाती ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इसी तरह श्रीमंच कोलकाता की नृत्य दल द्वारा प्रस्तुत कथक को प्रथम, नृत्यधाम लखनऊ के भरतनाट्यम को द्वितीय और डुएट रॉकर्स ग्रुप सहारनपुर के ‘लोकनृत्य’ को तृतीय स्थान मिला। तीनों विजेताओं को नगद इनामी राशि, आकर्षक ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। नाट्य निर्णायक उत्तम कुमार, द्वारिका दहिया, नेहपाल गौतम को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर न्यूरो फिजिशियन डॉ. राम सिंह कुशवाहा को पंडित राम प्रसाद बिस्मिल सम्मान, यशवंत सिंह को अशफाक उल्ला खां सम्मान, और नाटककार इंजीनियर राजेश कुमार को ठाकुर रोशन सिंह सम्मान से नवाजा गया। इसके अलावा वरिष्ठ रंगकर्मी चंद्र मोहन महेंद्रू की स्मृति में कोलकाता के वरिष्ठ रंगकर्मी हेमंत मित्रा को सम्मानि किया गया। मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता और अमर शहीद अशफाक उल्ला खां के पौत्र अशफाक उल्ला खां, समिति अध्यक्ष डॉ. आनंद प्रकाश मिश्र, संरक्षक कृष्ण कुमार श्रीवास्तव आदि ने सम्मानित किया। संचालक आयोजन सचिव शमीम आजाद ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें