फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ को बचाने में ट्रैक्टर पलटा, किसान की दबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

सांड़ को बचाने में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, किसान की मौत

बंडा। पुवायां के क्रेशर पर गन्ना बेचकर घर जा रहे एक किसान की ट्रैक्टर ट्रॉली पलट जाने से उसकी दबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
गांव सिंगापुर कुरसंडा निवासी 42 वर्षीय नेतराम अपने ट्रैक्टर ट्रॉली से गांव हंसापुर के किसी व्यक्ति का गन्ना लेकर पुवायां आया था। क्रेशर पर गन्ना उतारने के बाद वह वापस घर जा रहा था। नेतराम ने शाम सात बजे घर फोन कर बताया कि वह बंडा आ गया है और कुछ देर में घर पहुंच जाएगा। काफी देर बाद भी वह घर नहीं पहुंचा तो नेतराम का भाई नरेंद्रपाल बाइक से उसकी तलाश में निकला तो गांव से दो किमी दूर ट्रैक्टर ट्रॉली रोड के किनारे खाईं में पड़ा मिला। नरेंद्र पाल ने मौके पर जाकर देखा तो उसका भाई ट्रैक्टर के नीचे दबा पड़ा था और उसकी मौत चुकी थी। सूचना पर गांव के लोग मौके पर और नरेंद्र ने उनकी मदद से नेतराम का शव ट्रैक्टर के नीचे से निकाला।
विज्ञापन

गांव के लोगों ने बताया कि सांड़ को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में पलट गई थी, लेकिन किसी ने पुलिस को सूचना नहीं दी। नरेंद्रपाल लोगों की मदद से शव को घर ले गया और बुधवार सुबह पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि नरेंद्रपाल की सूचना दर्ज कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन

00
तीन माह पहले ही खरीदा था ट्रैक्टर
बंडा। नेतराम ने कृषि कार्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए तीन माह पूर्व ही नया ट्रैक्टर खरीदा था। उसे उम्मीद थी कि ट्रैक्टर लेने से ज्यादा बचत हो सकेगी और घर परिवार का जीवन स्तर सुधारने में मदद मिलेगी। तीन माह बाद ही उसी ट्रैक्टर ने नेतराम की जान ले ली। नेतराम की मौत से पत्नी तारावती, पुत्र 15 वर्षीय सचिन, नौ वर्षीय शजल, 12 वर्षीय पुत्री निशा देवी, पिता अजुद्धी प्रसाद और भाई नरेंद्र पाल का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें