फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवक जहरखुरानी के शिकार, मोबाइल, नकदी गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
दो युवक जहरखुरानी के शिकार
विज्ञापन

दिल्ली से मजदूरी करके ट्रेन से लौटे थे दोनों व्यक्ति
निगोही रोड पर सतवां खुर्द के पास बेहोशी की हालत में मिले
फोटो-32,जहरखुरानी के शिकार अनिल
फोटो-33,जहरखुरानी के शिकार गोविंद
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने दो युवकों को नशीला पदार्थ खिलाकर उनके पास से नकदी, मोबाइल आदि सामान लूट लिया। दोनों निगोही के सतवां खुर्द गांव के पास रविवार सुबह बेहोशी की हालत में मिले। पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस के जरिये जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दोपहर बाद तक एक पूरी तरह से बेहोश था और दूसरे को हल्का होश आ गया था। पुलिस की सूचना पर एक युवक का भाई जिला अस्पताल पहुंच गया।
विज्ञापन

थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव इमलिया निवासी हरिपाल का 18 वर्षीय बेटा गोविंद दिल्ली में प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता है। शनिवार रात वह ट्रेन से अपने घर के लिए चल दिया। साथ में तिलहर के गांव विक्रमपुर रामपाल का बेटा 30 वर्षीय अनिल भी हो लिया। दोनों साथ-साथ ट्रेन से रात 12:30 बजे उतरे और घर पहुंचने के लिए रोडवेज बस स्टैंड के पास वाहन का इंतजार करने लगे। लड़खड़ाती आवाज में गोविंद ने बताया कि जहरखुरान का सदस्य उन दोनों के पीछे दिल्ली से ही लगा हुआ था। यहां स्टेशन पर उतरने के बाद रोडवेज पर वह एक पानी की बोतल लाया और एक नमकीन का पैकेट। नमकीन खाने और पानी पीने के कुछ देर बाद आंखों के सामने अंधेरा छा गया। इसके बाद दोनों को निगोही रोड पर सतवां खुर्द के पास बेहोशी की हालत में पाया गया। दोनों युवकों के पास से कीमती मोबाइल व रुपये गायब थे। पुलिस की सूचना पर गोविंद का भाई जितेंद्र अस्पताल पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें