फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी के इंजन ने दम तोड़ा, डेढ़ घंटे खड़ी रही सत्याग्रह

विज्ञापन
विज्ञापन
मालगाड़ी के इंजन में खराबी से डेढ़ घंटे खड़ी रही सत्याग्रह
विज्ञापन

ब्रांच लाइन पर सुनसान इलाके में रोकी गई ट्रेन, यात्री परेशान

अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर/रोजा। रोजा-सीतापुर ब्रांच लाइन पर मालगाड़ी के इंजन में तकनीकी खराबी आने से रविवार रात डाउन सत्याग्रह एक्सप्रेस को रास्ते में करीब डेढ़ घंटे तक रोकना पड़ा। सुनसान इलाके में ट्रेन रोके जाने से यात्री परेशान रहे। करीब 90 मिनट के बाद ट्रैक क्लियर हो सका तब ट्रेन को आगे रवाना किया गया।
डाउन-15274 सत्याग्रह एक्सप्रेस रात करीब 9:45 बजे रोजा जंक्शन से सीतापुर के लिए रवाना हुई। ट्रेन मैकलगंज पहुंची थी तभी आगे के लिए सिग्नल ऑफ हो गया। कंट्रोल से पता लगा कि सीतापुर ब्रांच लाइन पर हेमपुर के पास मालगाड़ी के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई है। इससे ट्रैक क्लियर नहीं है। इस दौरान करीब 90 मिनट तक सत्याग्रह एक्सप्रेस सुनसान इलाके में ही खड़ी रही। बाद में मालगाड़ी में दूसरा इंजन लगाकर ट्रैक क्लियर किया गया। रात करीब 10:25 बजे सत्याग्रह एक्सप्रेस को यहां से रवाना किया गया। सुनसान इलाके में ट्रेन रोके जाने को लेकर यात्री भी काफी परेशान रहे। हालांकि, ट्रेन में जीआरपी स्क्वॉड होने की वजह से यात्रियों में असुरक्षा की भावना पैदा नहीं हुई।
विज्ञापन

--------
जनसेवा एक्सप्रेस की चेन पुलिंग, 15 मिनट खड़ी रही
रोजा। मोहनपुर क्रॉसिंग के पास 15210 जनसेवा एक्सप्रेस को किसी ने चेन पुलिंग कर रोक दिया। प्रेशर खत्म होने की वजह से ट्रेन करीब 15 मिनट तक खड़ी रही। चेन पुलिंग की सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी मौके पर पहुंची। चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोकने के शक में तीन लोगों को हिरासत में भी लिया गया। इनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

------
रोजा यार्ड में आज हो सकता है मेगा ब्लॉक
रोजा। स्लीपर बदलने के लिए रोजा यार्ड में मंगलवार को दो घंटे का मेगा ब्लॉक लिया जा सकता है। ब्लॉक सोमवार को होना था, लेकिन ट्रेनों का ट्रैफिक ज्यादा होने के साथ स्पेशल रेलगाड़ियों भी थीं। ऐसे में ब्लॉक नहीं लिया गया। क्रॉसिंग नंबर 316 से रोजा यार्ड तक स्लीपर बदलने का काम चल रहा है। रविवार को इसके लिए दो घंटे का ब्लॉक लिया गया था। इस दौरान काम पूरा नहीं हो सका। सीनियर सेक्शन इंजीनियर अरुण कुमार सक्सेना के मुताबिक स्लीपर बदलने के लिए मंगलवार को ब्लॉक मांगा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें